नई दिल्ली, जून 16 -- गर्मियों में स्किन का बेजान दिखना बड़ा आम है। धूप, पसीना, धूल-मिट्टी, पानी की कमी और प्रदूषण की वजह से स्किन की रंगत तो डल हो ही जाती है, साथ में चेहरा काफी डल और मुरझाया हुआ सा लगता है। ऐसे में एक बात तो तय है कि सिर्फ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाने से बात नहीं बनने वाली। स्किन अंदर से ग्लोइंग और रेडिएंट बने, इसके लिए आपको अपनी डाइट में भी कुछ चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। एक ऐसी ही ड्रिंक आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने शेयर की है। डॉक्टर बताती हैं कि ग्लोइंग स्किन का राज आपकी डाइट से हो कर जाता है। इसलिए गर्मियों में अगर आपको ग्लोइंग चेहरा चाहिए तो ये सिंपल सी ड्रिंक रोजाना पीनी शुरू कर दें। आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी ये काफी अच्छी है।गर्मियों में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए पीएं ये ड्रिंक गर्मियों के मौसम में...