औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- कुटुंबा अंचल के ओर और चिरैयाटांड़ गांव के बधार में गुरुवार को प्रशासन व कंपनी के द्वारा भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की गई। इससे प्रभावित किसानों ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजा को लेकर विरोध जताया है। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन सरकार ने अधिग्रहित कर ली है, लेकिन एलपीसी तैयार नहीं हुई और मुआवजा भी नहीं मिला। इससे पहले सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल को मशीन से रौंदकर सड़क निर्माण का काम किया गया। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े राज कुमार सिंह ने बताया कि किसान लंबे समय से परिमार्जन करवाने और एलपीसी बनवाने के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकांश किसानों का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। अनिल सिंह ने कहा कि सरकार ने गांव ...