नई दिल्ली, जुलाई 22 -- धनिया की ताजी महक और स्वाद अधिकतर लोगों को पसंद आती है। लेकिन बारिश में दिनों में मार्केट से धनिया खरीदकर लाए तो वो फौरन सड़ने लगती है और अगर इसे स्टोर भी किया जाए तो वो पौधे से टूटी ताजी पत्तियों जैसी स्मेल नहीं मिलती। ऐसे में गमले में धनिया उगाने का आइडिया सबसे बेस्ट है। लेकिन अच्छी खाद वाली मिट्टी आपके पास नहीं है तो बहुत ही सिंपल तरीके से पानी में आपक धनिया उगा सकती हैं और ताजी हरी पत्तियों का स्वाद ले सकती हैं। सीख लें पानी में हरी धनिया उगाने का तरीका।पानी में हरी धनिया उगाने का तरीका जानें बिना मिट्टी, बिना गमला केवल पानी में हरी धनिया उगाने का हैक बड़े कमाल का है। इसमे आपको केवल बदलने की मेहनत करनी पड़ेगी और कुछ दिनों में ही धनिया के बीजों से धनिया के पौधे ग्रो होने लगेंगे। स्टेप बाई स्टेप सीखें किस तरह से ध...