बिना मार्किंग वाले ब्रेकर पर उछला स्कूटर, दूर तक घिसटता गया युवक; घटना डैशकैम में कैद
ग्रेटर नोएडा, नवम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट लिंक रोड पर एक स्पीड ब्रेकर पर एक स्कूटर अनियंत्रित हो गया जिसके बाद पीछे बैठा शख्स उछलकर सड़क पर घिसटते हुए जा गिरा। स्कूटर के चालक को इतना भी समय नहीं मिल सका कि वह संभल सकता। घटना एक कार के डैशकैम में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। यह हादसा ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी पर भनौता कट के पास हुआ है। एनडीटीवी के मुताबिक स्पीड ब्रेकर बिना संकेतक और सफेद रंग की मार्किंग वाला था। वीडियो रोड सेफ्टी के बुनियादी ढांचे की भारी कमी को उजागर करता है। स्थानीय लोग और इस सड़के से गुजरने वाले लोगों ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा ट्रैफिक पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए हादसों को रोकने के लिए सड़क पर सुधार की मांग की है। लोगों ने मांग की है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.