नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता संचालित होने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हबीबपुर के सेतु सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी किया है। प्रबंधन को 30 अप्रैल तक विद्यालय को बंद कर शपथपत्र प्राप्त लेने का निर्देश दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि भवन स्वामी महेश चंद्र मान्यता प्राप्त स्कूल के नाम से अमान्य अवैध संस्था और बिना मान्यता प्राप्त किए अमान्य रूप से विद्यालय संचालन कर रहा है। बिना मान्यता के विद्यालय को संचालित करने का मामला संज्ञान में आया था। मामले की जांच करने के बाद अब सेतु सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, बिना मान्यता के स्कूल संचालन करने पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि संचालक को निर्देशित किया जाता है कि...