कौशाम्बी, मई 19 -- स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सोमवार व मंगलवार को क्षेत्र के तीन निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता संबंधी अनियमितताएं, सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसी गंभीर खामियां मिलने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। निरिक्षण के दौरान मलाक भायल स्थित विद्या देवी सीमा स्मारक पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में पाया गया कि जिस भवन के नाम पर मान्यता ली गई थी, विद्यालय का संचालन किसी अन्य भवन में किया जा रहा था। निरीक्षण में दोनों भवन मानक विहीन पाए गए। भरवारी के गोल्डन पब्लिक स्कूल में छात्र सुरक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई। विद्यालय में अग्निशमन उपकरणों की कमी मिली, वहीं कक्षा-कक्ष भी शासन द्वारा निर्धारित मानकों क...