सोनभद्र, मई 6 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। खंड शिक्षा अधिकारी चोपन ने कोटा ग्राम पंचायत में बिना मान्यता के संचालित चार विद्यालयों को मंगलवार को सील कर दिया। इन स्कूलों में बिना मान्यता के कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं संचालित हो रही थी। बीईओ ने जांच के बाद यह कार्रवाई की और पुन: संचालित करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्र ने बताया कि ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों की लगातार शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि एसपी मेमोरियल कोटा, मां हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल कोटा, हिंद कान्वेंट पब्लिक स्कूल डहकूडंडी, महाश्वेता पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। यह भी पढ़ें- दो दिनों में दाखिला नहीं लिए तो रद्द होगा स्कूलों का निबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.