बिना मान्यता विद्यालय संचालन करने वालों को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण
अंबेडकर नगर, मई 17 -- दुलहूपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर में मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। कक्षा पांच तक की मान्यता लेकर कक्षा आठ तक संचालन करने तथा बिना मान्यता विद्यालय चलाने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर मालीपुर, जीडी स्मारक विद्यालय मालीपुर, सूरजा देवी प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर, स्मार्ट कैरियर पब्लिक स्कूल जहांगीरपुर बड़ेपुर तथा मदरसा नूरफातमी पब्लिक स्कूल बसिया को विभाग की ओर से केवल कक्षा पांच तक संचालन की मान्यता प्रदान की गई है। बावजूद इसके मनमाने ढंग से कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। यह भी पढ़ें- बगैर मान्यता संचालित विद्यालय कराया बंद, चार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.