बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर शिक्षा विभाग की गाज
सहारनपुर, मार्च 27 -- गंगोह। खादर क्षेत्र के गांव कुंडाकर्ता में बिना मान्यता संचलित हो रहे एक विद्यालय के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उसे बंद कराकर कानूनी कार्यवाही शुरु करदी है। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय का मौका मुआयना किया गया। जांच के दौरान विद्यालय बिना किसी मान्यता के संचालित होता पाया गया। विद्यालय संचालक जांच टीम को कोई कागजात नही दिखा पाया। विधालय संचालक को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए गए। इतना ही नही जांच के दौरान किसी अग्रिम आदेश तक संचालक ने विद्यालय बंद करने का शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.