गौरीगंज, मई 16 -- अमेठी। जनपद में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार गौरीगंज अनुश्री त्रिपाठी और खंड शिक्षाधिकारी गौरीगंज की संयुक्त टीम ने अमेठी हाईट्स पब्लिक स्कूल पचेहरी गौरीगंज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्यालय बिना मान्यता संचालित पाया गया। जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्यालय की कक्षाओं में ताला लगवा दिया। खंड शिक्षाधिकारी गौरीगंज अर्जुन सिंह ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रद्धा बरनवाल ने जांच टीम को जानकारी दी कि विद्यालय में नर्सरी से कक्षा पांच तक करीब 100 बच्चों का नामांकन किया गया है। निरीक्षण के समय विद्यालय खुला मिला। लेकिन बच्चों की आयु के अनुरूप कक्षाओं का संचालन, शैक्षिक व्यवस्था और आवश्यक मानक संतोषजनक नहीं पाए गए। साथ ही ...