देवरिया, अप्रैल 14 -- देसही देवरिया(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक शिक्षा परिषद मान्यता विहीन स्कूलों के खिलाफ सख्त रूप अपनाया है। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया ने बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालयों पर 40 लाख का अर्थदंड लगा दिया। इस कार्रवाई से मान्यता विहीन स्कूल संचालको में हड़कंप मचा हुआ है।अधिकारियों की लाख सख्ती के बावजूद जिले में बगैर मान्यता स्कूलों का संचालन बंद नहीं हो रहा है। आए दिनों अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से विद्यालय संचालित हो जाते हैं। सोमवार को बीईओ गोपाल मिश्र ने देसही देवरिया ब्लॉक के आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण कर मान्यता की जांच पड़ताल की। यह भी पढ़ें- विद्यालय में अनियमितता पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण सबसे पहले बीईओ शशि चंद्र प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर पह...