सोनभद्र, अप्रैल 26 -- बीजपुर। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के जरहा न्याय पंचायत में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। बीते दिनों चार विद्यालयों को नोटिस जारी किए जाने के बाद अब दो और विद्यालयों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार ने पूर्व में हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए पहले चार विद्यालयों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अब स्टार संस्कार पब्लिक स्कूल बकरिहवा तथा उज्ज्वल पवित्र ज्ञान मंदिर बंका पिंडारी को भी नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं चेतवा-राजो मार्ग स्थित एक अन्य विद्या...