गाज़ियाबाद, जून 23 -- - जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किए गाजियाबाद, वंदना। जनपद में बिना मान्यता के चल रहे कोचिंग सेंटर और स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए बिना मान्यता के स्कूल और कोचिंग सेंटर संचालकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता के संस्थानों को बंद किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्ध प्रिय ने कहा कि यदि बिना मान्यता के स्कूल और कोचिंग सेंटर संचालन की सूचना प्राप्त होने पर जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संचालक के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि विद्यालय और कोचिंग सेंटर की कक्षाएं, भवन के बेसमेंट में किसी भी प्रकार का शिक्षण कार्य संचालित न करें। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 62 कोचिंग सेंटर सील यह नियमों को वि...