आगरा, अप्रैल 7 -- जनपद में बिना मान्यता के कक्षाएं सचालित कर रहे दो स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। डीआईओएस के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने नगला सुर्जी में संचालित एक स्कूल को सील कर दिया है। नगला सुर्जी में ही संचालित दूसरे स्कूल को नोटिस जारी किया है। डीआईओएस ने दोनों स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस देकर दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। सोरों के गांव नगला सुर्जी में संचालित हो रहे रानी अवंतीबाई आदर्श विद्या मंदिर के निरीक्षण के दौरान स्कूल में कक्षा छह तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। विद्यालय प्रबंधक से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे गए लेकिन उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके बाद नगला सुर्जी में ही संचालित श्री गोविंदराम सुमन देवी ज्ञान विद्यामंदिर के निरीक्षण में 10वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। निरीक्षण में सामने आया कि ...