फतेहपुर, मई 27 -- जहानाबाद। सिठर्रा गांव में लाल बिहारा तालाब के पास आबादी के नजदीक बनाए जा रहे मुर्गी फार्म हाउस के निर्माण कार्य पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। ग्रामीणों की शिकायत पर पशु चिकित्सा विभाग ने जांच कर निर्माण को मानक के विपरीत पाया और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भेजी है। ग्रामीण रामचंद्रन, रामबाबू, राजेन्द्र और अश्विनी ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा था कि मुर्गी फार्म बस्ती के बेहद करीब बनाया जा रहा है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहेगी। शिकायत के बाद पशु चिकित्साधिकारी जहानाबाद डा. हिना कौसर मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया। डा. हिना कौसर ने अपनी रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्सा...