झांसी, मार्च 19 -- बिना माइन टेक लगे खनन वाहन जो भी परिवहन करते पाए जाएं उनका ओवरलोड में चालान काटा जाए। वाणिज्य विभाग की लक्ष्य सापेक्ष आधी वसूली ही हो सकी। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजी जाहिर की। वार्षिक लक्ष्यों को पूरा नहीं करने वालों पर डीएम ने गुस्सा जाहिर किया। वह कलेक्ट्रेट के सभागार में कर-करेत्तर सहित प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समापन में लगभग 10 दिन बचे है। सभी विभाग वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्लानिंग करते हुए वसूली में तेजी लाए। कर-करेत्तर एवं प्रवर्तन कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को बताया कि सभी विभागों का कुल वार्षिक लक्ष्य 3533.86 करोड़ है जिसके सापेक्ष अब तक विभागों द्वारा 2257.43 करोड़ की वसूली की। बाकी के लिए विभागीय अधिकारियों को प्ला...