गिरडीह, मार्च 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झामुमो जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों के सम्मान समारोह पर नगर विकास व आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को स्पष्ट शब्दों में आश्वस्त किया कि गिरिडीह शासन, प्रशासन और गिरिडीह नगर निगम बिना भेदभाव के चलेगा। कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, चाहे वह हिन्दू हो, मुस्लिम, सिख या ईसाई हो। किसी के साथ अन्याय पर झामुमो पूरी ताकत से खड़ा होगा। कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा ने हमलोगों को एक खाने में धकेल दिया था, लेकिन गिरिडीह की जनता ने उस खाने को तोड़ दिया और समाज के सभी वर्गों ने झामुमो के नेतृत्व पर विश्वास प्रकट किया। इसके पूर्व उन्होंने वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया। कहा कि महापौर को स्वयं सीएम हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया है। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय ...