गंगापार, मार्च 3 -- कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सिसवा में शिक्षा जागरूकता समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सपा विधायक डॉ आर. के.वर्मा ने संबोधित किया। कहा कि हम सब लोगों को आज संकल्प लेना है कि बेटे व बेटियों में बिना किसी भेदभाव पढ़ाना है। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एसपी.वर्मा, प्रोफेसर एके.वर्मा तथा प्रोफेसर डॉ.रतन कुमारी वर्मा समेत वक्ताओं ने बच्चों के पथ प्रदर्शन के लिए अलग अलग विषयों पर चर्चा की। आयोजक धर्मेंद्र पटेल ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...