छपरा, दिसम्बर 15 -- लहलादपुर बीडीसी की बैठक सम्पन्न लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मनोज कुमार साह ने की। बैठक में एकमा के नवनिर्वाचित विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह भी शामिल हुए। विधायक धूमल सिंह ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि वे जनता के कामों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घूस लेने-देने की परम्परा को पूरी तरह खत्म करना होगा। बिना भेदभाव के पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.