बिना बिजली कमासिन के 64 से ज्यादा गांव प्रभावित
बांदा, मई 31 -- कमासिन। 33 केवी सब स्टेशन तीन दिनों से ठप है। इससे 64 गांवों की बिजली तीन दिन से प्रभावित है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उमस भरी भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं। पेयजल की गंभीर समस्या है। आंधी तूफान में जगह-जगह बिजली के पोल गिरने से व पेड़ों के टूटने से बिजली सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है। 33 कवि कमर्शियल स्टेशन सहित सब स्टेशन मुसीवां से जुड़े 64 गांव की बिजली पूरी तरह से बंद है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। यहां तक की बिजली न होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों का बुरा हाल है। सप्लाई को लेकर विभाग तीन दिनों से लगातार रात दिन काम में जुटा है। फिर भी बिजली सप्लाई देने में सफल नहीं हो पाया। तीन दिन गुजरने के बाद भी विभाग को बिजली सप्लाई बहाल करने में सफलता नहीं मिली। इधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.