मेरठ, मई 13 -- मंगलवार को एक बार फिर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। मंगलवार को बिना किसी बारिश के ही हापुड़ चुंगी स्थित एल-ब्लॉक हाईवे किसी तालाब में तब्दील हो गया। हापुड़ रोड मुख्य मार्ग पर करीब आधा किलोमीटर तक हुए भीषण जलभराव ने न केवल ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी, बल्कि स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया। दिन से रात तक ऐसी ही स्थिति रही। ​हापुड़ रोड एल-ब्लॉक के पास सड़क पर करीब 500 मीटर के दायरे में घुटनों तक पानी भर गया। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहनों के साइलेंसर में पानी घुसने से गाड़ियां बीच सड़क पर ही बंद हो गईं, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। यह भी पढ़ें- बारिश से लाखे में फिर जलजमाव, मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी ​जलभराव के कारण न केवल वाहन चालक, बल्कि पैदल निकलने वाले...