मेरठ, दिसम्बर 13 -- शुक्रवार को बिना बारिश हापुड़ रोड में भीषण जलभराव हो गया। इस जलभराव से आम लोगों के साथ छात्र, मरीज, ग्राहक, दुकानदार सभी परेशान रहे। लोगों का अस्पताल, स्कूल, दुकानों में आना-जाना मुश्किल रहा। यह हाल तब है जब करोड़ों की लागत से बिजली बंबा बाईपास से हापुड़ अड्डा चौराहा तक की सड़क का हाल में निर्माण हुआ है। लोगों का कहना है जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से यह हाल हुआ है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि वह शनिवार को इसकी जांच कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कराएंगे। केंद्र सरकार की ओर से बिजली बंबा बाईपास चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहा तक छह लेन सड़क बनाने का काम किया गया। इस पर करीब 44.92 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 4.69 किमी की सड़क को छह लेन किया गया है। अब इस सड़क पर भीषण जलभराव की स्थिति है। शुक्रवार को हापुड़ रोड पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.