बिना बारिश गंदगी और जलभराव ने जीना किया मुश्किल
हाथरस, जून 26 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत आने वाले शहर से लगे मैंडू रोड स्थित सीर में कई सालों से जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते इलाके में अधिकांश समय जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है। नालियों का गंदा पानी उफन-उफन कर सड़क पर आ रहा है। ऐसे में गंदगी और जलभराव की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शहर के मैंडू रोड स्थित सीर कभी हाथरस देहात का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन नगर पालिका परिषद के हुए सीमा विस्तार के बाद सीर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 16 का हिस्सा बन गया। यह भी पढ़ें- सीयल खेड़ा अशोका टाकीज के लोग झेल रहे गंदगी का दंश शहर में आने के बाद भी इलाके में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इलाके में जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से बिना बारिश के ही इलाके में गंदगी और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.