बलिया, जून 17 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। परिजनों की डांट से नाराज होकर कस्बा के एक वार्ड से लापता हुई 11 और 12 वर्ष की दो किशोरियों को पुलिस और जीआरपी की सतर्कता से औड़िहार जंक्शन पर सकुशल बरामद कर लिया गया है।पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को बिना बताए घर से निकलीं ये दोनों सहेलियां पहले टेम्पो से बलिया पहुंचीं और फिर ट्रेन पकड़कर छपरा (बिहार) चली गईं। वहां से रास्ता भटकने के बाद वह दूसरी ट्रेन से वापस उत्तर प्रदेश के औड़िहार जंक्शन आईं, जहां प्लेटफार्म की बेंच पर बैठकर रो रही थीं। तभी जीआरपी सिपाही की नजर उन पर पड़ी। संदेह होने पर की गई पूछताछ में पूरा मामला खुला। इसके बाद जीआरपी ने तुरंत बांसडीह पुलिस को सूचित किया। मंगलवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची...