एटा, अप्रैल 13 -- एटा। धोखाधड़ी कर जमीन पर लाखों रुपये का लोन ले लिया। जानकारी होने के बाद पीड़िता के होश उड़ गए। कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से दो भाइयों, लेखपाल के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना सकीट के गांव दत्तपुर कुंजपुर निवासी बबली पत्नी राघवेन्द्र सिंह ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि साल 2017 में जमीन का बैनामा गांव की पुष्पा देवी पत्नी सुखपाल सिंह से तहसील में कराया। बैनामा कराने पर उनके बेटों को सही नहीं मिला। उसके बाद महिला की मौत हो गई। बैनामा के आधार पर दाखिल खारिज की प्रक्रिया हुई। पुष्पा देवी के लड़के अरूण प्रताप, अखिलेश कुमार ने गैर कानूनी तरीके से आपत्ति की तथा दीवानी में वाद डाल दिया। जिसे साल 2020 में खारिज कर दिया...