गिरडीह, अप्रैल 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मिलावटखोरों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा प्रशासन का अभियान जारी है। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा कुमार के द्वारा गिरिडीह के पुलिस लाइन स्थित बिना लाइसेंस संचालित मसाला कारखाना श्याम ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कारखाना बिना फूड लाइसेंस के संचालित पाया गया। निरीक्षण में पैकेज की गई खाद्य सामग्री बिना बैच नंबर, बिना एक्सपायरी डेट के पाया गया जो कि मिस ब्रांडेड की श्रेणी में आते हैं। पैकेज सामग्री में उत्पादक का गलत नाम और पता पाया गया। इस प्रकरण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा मौके पर ही मैदा 200 किलो, सूजी 175 किलो एवं पैकेजिंग मैटेरियल 85 किलो को सीज़ किया गया। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 14 नमूने जांच को भेजे इस दौरान उन्हें ...