चंदौली, जून 28 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर परिवहन सख्त हो गया है। बिना फिटनेस स्कूली वाहनों के खिलाफ एक जुलाई से अभियान शुरू करने जा रहा है। बच्चों से भरे वाहन यदि बिना फिटनेस के मिले तो ऐसे वाहनों को सीज करने के साथ ही संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। विभाग की इस सख्ती से डग्गामार वाहनों में बच्चों को ढोने वाले स्कूल प्रबंधनों में खलबली मची है। यह भी पढ़ें- प्रदेश में स्कूल बसों के खिलाफ पहली से जांच अभियानपरिवहन की सख्ती सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि बिना फिटनेस स्कूली वाहन, अवैध खनन, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन कड़ी करेगा। डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में बिना फिटनेस स्कूली वाहनों को जब्त किया जाएगा...