आगरा, नवम्बर 15 -- यातायात माह के अंतर्गत शनिवार को यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट चल रहे डंपर ट्रक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। वहीं यातायात माह के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन न करने पर 411 वाहनों के चालान काटे हैं। वाहन चालकों पर 5.92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शराब पीकर ई-रिक्शा चलाने व बिना फिटनेस के ऑटो दौड़ाने पर सीज करने की कार्रवाई की है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने शनिवार को बिलराम गेट चौराहा, नदरई तिराहा, हजारा नहर पुल, कासगंज-सोरों मार्ग, बाईपास मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। बिना नंबर प्लेट लगाए दौड़ रहे 6 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। बिना फिटनेस के दौड़ रहे एक ऑटो एवं शराब पीकर ई-रिक्शा चलाने एवं दो बुलेट बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर होने पर चारों वाहनों को सीज किया है। वहीं दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, तीन स...