बिना फिटनेस व परमिट के वाहन मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई
सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। विद्यालयों में संचालित वाहनों की फिटनेस जांच कराने तथा बिना पंजीकरण और बिना फिटनेस के किसी भी वाहन का संचालन न होने देने के निर्देश दिए। बिना फिटनेस की बसों को बंद कराने और बिना परमिट चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एआरटीओ को ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड वाहनों का चालान करने को कहा। लोक निर्माण विभाग और एनएचआई के अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर साइन बोर्ड व गति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.