अमरोहा, मार्च 18 -- ​हसनपुर। एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को स्कूल बसों की फिटनेस संबंधी कागजात चेकिंग की। इस दौरान रहरा क्षेत्र के गांव खुर्तिया में संचालित भगवती मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज की मिनी बस सीज कर दी गई। एआरटीओ ने बताया कि विभाग की टीम ने जब बस को रोककर फिटनेस और अन्य वैध दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और मौका पाकर फरार हो गया। जांच में पुष्टि हुई कि बस बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र सड़क पर दौड़ रही थी। बस को तत्काल सीज कर दिया गया।​ एआरटीओ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना फिटनेस वाहनों का संचालन बच्चों के जीवन को खतरे में डालना है। स्पष्ट किया कि अवैध वाहनों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एआरटीओ ने स्कूल प्रबंधनों को कड़े निर्देश दिए कि वह केवल फिट वाहनों का ही उपयोग करें। साथ ही...