मैनपुरी, अप्रैल 9 -- मैनपुरी। शासन के निर्देश पर स्कूली बसों तथा अन्य वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान चल रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। बिना पंजीकरण और फिटनेस के बच्चों को ले जा रही एक स्कूली बस को सीज कर दिया गया। दो दर्जन से अधिक अन्य वाहनों की भी चेकिंग की गई। अब तक विभाग एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज करने की कार्रवाई कर चुका है। गुरुवार को एआरटीओ शिवम यादव ने मैनपुरी शहर में स्कूली वाहनों की चेकिंग शुरू की। अभियान के दौरान बच्चों को ला रहे वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। जेएस मेमोरियल स्कूल की एक बस की चेकिंग हुई तो बस की फिटनेस नहीं पायी गई। एआरटीओ ने उसे पकड़वाया और सीज करा दिया। एआरटीओ यहां से बिछवां, कुरावली क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंचे। यहां एक दर्जन से अधिक वाहनों ...