फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- शासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सेफ फ्यूचर अभियान-2 चलाने के निर्देश दिए हैं। ताकि बिना पंजीकरण, बिना फिटनेस सहित अन्य मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रेम सिंह ने मंगलवार सुबह 6.30 बजे स्कूल वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने चार स्कूली बस चालकों ने फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र दिखाने के लिए कहा। उक्त बसें बिना फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के दौड़ती मिली। एआरटीओ ने चारों बसों को सीज करते हुए थाना परिसर में खड़ी करा दीं। इनके साथ ही बिना परमिट और फिटनेस के संचालित मिली आठ बसों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...