नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा। जिले में गुरुवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस जांच दौड़ रहे 12 व्यावसायिक वाहन पकड़े गए। प्रवर्तन टीम के अनुसार बिना फिटनेस जांच दौड़ते वाहनों का सड़क पर चलना प्रतिबंधित है। ये वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...