लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। स्कूली वाहनों की फिटनेस, व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ मंडल ने सभी जिलों के एआरटीओ को निर्देश दिया है कि स्कूल वाहनों की फिटनेस और परमिट की वैधता की लगातार जांच की जाए। बिना फिटनेस व वैध परमिट के कोई भी स्कूल वाहन संचालित न किया जाए। जिनका परमिट समाप्त है उसे नवीनीकरण किया जाए। संभागीय परिहन अधिकारी ने लखनऊ मंडल ने स्कूली वाहनों को लेकर आदेश जारी किया है। इसमें कहा है कि अगर कोई स्कूल वाहन बिना परमिट, फिटनेस के संचालित होते मिले तो सम्बंधित वाहन मालिक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि छात्र-छात...