प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। आरटीओ की टीम ने स्कूली वाहनों की जांच के क्रम में शुक्रवार को भी दो गाड़ियां सीज किया और कई का चालान किया। एक गाड़ी जार्जटाउन थाने में तो दूसरी सरायइनायत थाने में सीज हुई है। पीटीओ केकी मिश्र ने बताया कि गंगापार में चेकिंग के दौरान पता चला कि एक स्कूली वाहन का फिटनेस खत्म हो चुका है। वहीं एक गाड़ी का पेपर नहीं था। दोनों गाड़ियां सीज कर दी गई। इसके अलावा ओवरलोडिंग में चार, गलत दिशा से गाड़ी चलाने पर एक स्कूली वाहन और बिना परमिट के गाड़ी चलाने पर दो गाड़ियों का चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...