जौनपुर, मई 19 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने सोमवार को बैठक की। बैठक में जनपद के सभी स्कूली वाहन संचालित विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य शामिल हुए। एआरटीओ ने बताया कि पोर्टल पर कुल 1499 वाहन ऑनबोर्ड किए गए हैं, जिनमें 896 वाहनों के दस्तावेज पूर्ण हैं जबकि 603 वाहनों के परमिट, बीमा, फिटनेस और प्रदूषण संबंधी प्रपत्र अपूर्ण पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि दस्तावेज पूर्ण कराने के बाद ही वाहनों का संचालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूली वाहनों की गति सीमा निर्धारित मानक के अनुसार हो, वाहन पीले रंग के हों, प्रशिक्षित चालक ही वाहन चलाएं और आपातकालीन मोबाइल नंबर वाहन पर प्रदर्शित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्...