हमीरपुर, मई 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी डॉ.हरीशंकर ने बताया कि खरीफ 2026 सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त रासायनिक उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सभी किसानों को समय रहते फार्मर रजिस्ट्रेशन (किसान पंजीकरण) अनिवार्य रूप से करानी होगी। बिना पंजीकरण के किसी भी किसान को उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धताउर्वरक वितरण के निर्देश जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे केवल पंजीकृत किसानों को ही उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है तथा जनपद में किसी प्रकार की कमी नहीं है। डीएपी एवं यूरिया की आपूर्ति निरंतर जारी है।किसानों...