बिना फायर एनओसी के चल रहे डेढ़ दर्जन होटलों को नोटिस
देवरिया, जून 12 -- देवरिया, निज संवाददाता शहर में फायर ब्रिगेड विभाग से बिना एनओसी के डेढ़ दर्जन होटल चल रहे हैं। कुल 23 होटलों में महज पांच ने विभाग से एनओसी लिया है। बिना एनओसी के चल रहे डेढ़ दर्जन होटलों को अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी किया है। दिल्ली के रेस्टारेंट में भीषण अग्निकांड की घटना के बाद होटलों को नोटिस जारी किया गया है।
होटल की संख्या में वृद्धि पिछले कुछ सालों में शहर में होटलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। कोरोना काल के बाद कई बड़े होटल व कुछ छोटे होटल बनाये गये हैं। लेकिन होटलों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। अग्निशमन विभाग द्वारा होटलों में आग से बुझाने के उपकरण, सुरक्षा की जांच करने एवं निर्धारित मानक पर खरा उतरने के बाद होटलों को एनओसी दिया जाता है। लेकिन शहर के अधिकांश होटल बिना एनओसी के चल रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.