बिना फायर एनओसी और मानचित्र स्वीकृति वाले प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई
मुरादाबाद, जून 23 -- लखनऊ अग्निकांड के बाद एमडीए ने अवैध रूप से संचालित संस्थानों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान होटल, बैंक्वेट हॉल, कोचिंग सेंटर और मॉल की व्यापक जांच के निर्देश दिए। कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति और बिना फायर एनओसी के संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाए। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को ऐसे संस्थानों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनुभव सिंह ने कहा कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतों के बाद अयोध्या में कार्रवाई तेज, सपा नेत्री की डिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.