नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Duleep Trophy 2026 की विजेता टीम कौन है? इसका जवाब है- ईस्ट जोन, मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि फाइनल मैच में किसी टीम को जीत ही नहीं मिली। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 5 दिन तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जो अंततः ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। हालांकि, विजेता टीम इस मैच की ईस्ट जोन को माना गया, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के नियम ही फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के खिताबी मैच के इस तरह के हैं। पहले मैच की बात करते हैं, जिसमें ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए थे, जिसमें ईशान किशन की 270 रनों की पारी शामिल थी। कुमार कुशाग्र ने शतक जड़ा था, जबकि 85 रन शिखर मोहन ने बनाए...