बलिया, फरवरी 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददता। प्रभारी औषधि निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर के पास प्रोपराइटर और फार्मासिस्ट की अनुपस्थित में किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा चला रहे माधव मेडिकल स्टोर को मौके पर ही बन्द कराया। औषिधि निरीक्षक ने मधु फार्मेसी (सुखपुरा), एसएस मेडिकल एजेन्सी, न्यू गौरी मेडिकल स्टोर (रतसर) तथा न्यू दीप मेडिसिन सेन्टर (गड़वार) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर चारों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनके साथ लिपिक पीयूष सिंह भी थे। उधर, औषधि निरीक्षक ने बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए कि दवा व्यापारियों को दवाओं के उचित भण्डारण, साफ-सफाई, मरीजों के बिक्री रसीद आदि पर विशेष ध्यान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.