बिना प्रशिक्षण सर्वे ड्यूटी लगाए जाने पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता
नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल, संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से बगैर पूर्व सूचना एवं प्रशिक्षण के बीएलओ के साथ सर्वे ड्यूटी लगाने का विरोध किया है। आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई।उनका कहना है कि उन्हें इस नई ड्यूटी की जानकारी अचानक आंगनबाड़ी के माध्यम से मिली। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना, तकनीकी प्रशिक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देशों के उन्हें सर्वे कार्य में लगाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। कहा कि वे पहले से ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। ऐसे में अतिरिक्त कार्यभार देने से पहले विभाग को आवश्यक प्रशिक्षण और स्पष्ट दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.