धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरकारी स्कूलों के मध्याह्न भोजन के लिए झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने फंड जारी कर दिया है। उक्त राशि की निकासी जिला स्तर कोषागार से की जाएगी। यह आवंटन एसएनए स्पर्श सिस्टम के तहत मदर सेक्शन में किया गया है। नई वित्तीय व्यवस्था को लेकर स्कूलों में ऊहापोह की स्थिति है। हेडमास्टरों का कहना है कि हमलोग परेशान हैं। अबतक वित्तीय व्यवस्था का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। कई सवाल हमलोगों के मन हैं, जिसका जवाब प्रशिक्षण में ही मिल सकता है। बड़े दुकानदार तो बिल वाउचर दे देंगे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे दुकानदार वाउचर देंगे? सब्जी व फलवाले कहां से बिल देंगे। इन सवालों का जवाब नहीं मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि कई प्रखंडों के बीईईओ के प्रभार में डीएसई भी हैं। डीएसई खुद उक्त प्रखंडों के लिए...