गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में तीन दिन पहले एक रोडवेज प्रशिक्षु द्वारा बस से कई लोगों को कुचलने की दर्दनाक घटना के बाद परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल में लापरवाही को पूरी तरह रोकने के लिए नियमों को बेहद सख्त कर दिया गया है। नए आदेशों के मुताबिक, अब कोई भी प्रशिक्षण लेने वाला प्रशिक्षु बिना अधिकृत मुख्य प्रशिक्षक की मौजूदगी के बसों में सवार नहीं हो सकेगा।

नए आदेश विभाग के उच्च अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित अधिकारी और ट्रेनर को जिम्मेदार माना जाएगा और उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले एक प्रशिक्षु चालक द्वारा बस पर नियंत्रण खो देने क...