मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की शिथिलता के कारण जिले की सड़कों पर चार लाख से अधिक वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के दौड़ रहे हैं। इनमें अधिकांश वाहन प्रदूषण मानक बीएस फोर या उससे कम स्तर के है। जबकि, बीएस 6 के तहत निबंधित लगभग 1.42 लाख गाड़ियों के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं है। प्रदूषण मानकों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे ये वाहन वायु प्रदूषण को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहीं, प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने पर 2025 में 1779 तो 2026 में अब तक 1486 वाहनों चालकों का चालान किया गया है。

परिवहन विभाग के आंकड़े परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, जिले में अभी कुल 1261383 निबंधित वाहन हैं। इनमें से 395065 वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के दौड़ रहे हैं। इस तरह करीब एक तिहाई यानि 31.32 ...