कन्नौज, मार्च 17 -- ​तालग्राम, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सलेमपुर गांव में एक लाभार्थी को बिना पुष्टाहार मिले ही उसके मोबाइल पर वितरण संपन्न होने का मैसेज पहुंच गया। इस गड़बड़ी से आक्रोशित लाभार्थी ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। सलेमपुर गांव निवासी राजेश पटेल ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र से पुष्टाहार नहीं मिला है। मंगलवार को तब उनके होश उड़ गए। जब मोबाइल पर मैसेज आया कि उन्हें पुष्टाहार वितरित किया जा चुका है। लाभार्थी ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्टाहार हड़पने की नीयत से रिकॉर्ड में हेराफेरी कर रही हैं और कागजों में वितरण दिखाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रही हैं। इस घटना को लेकर अन्य लाभार...