वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग सुविधा के स्वीकृत नहीं होंगे। वीडीए में नक्शे के लिए आवेदन करने वाले सभी व्यवसायिक निर्माणकर्ताओं को यह निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। सभी जोनल अधिकारियों को इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या गंभीर विषय है। इसलिए समुचित पार्किंग व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...