नोएडा, मई 28 -- नोएडा। यातायात पुलिस ने गुरुवार को नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे 6888 वाहनों के चालान किए। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े 408 वाहनों के चालान किए गए। 28 वाहन जब्त किए गए। बिना हेलमेट 2122 और तेज गति में वाहन चलाने के कारण 451 वाहनों के चालान किए गए। गलत नंबर प्लेट के कारण 184, वाहन पर स्टंट करने की वजह से छह, बीमा नहीं होने के कारण 234, मोडिफाइड साइलेंसर के कारण नौ और काली फिल्म लगी होने की वजह से 19 वाहनों के चालान किए गए। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...