गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले में बिना पात्रता के राशन कार्ड का लाभ उठा रहे करीब 82 हजार कार्डधारकों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर व्यापक जांच के बाद ऐसे संदिग्ध लाभुकों की पहचान की गई है। इसको लेकर गोपालगंज एवं हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी चिह्नित कार्डधारकों को नोटिस जारी कर दिया है। जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित लाभुक एक सप्ताह के अंदर अपने राशन कार्ड की पात्रता से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें और यह साबित करें कि वे सरकारी मानकों के अनुरूप ही राशन का लाभ ले रहे हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि तय समयसीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले लाभुकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। फर्जी दस्तावेज के...