बस्ती, जून 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी पहचान पत्र के साथ ही किसी दुकान की जांच व सैम्पलिंग की कार्रवाई कर सकेंगे। इसके लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने 17 जून को पत्र के माध्यम से सार्वजनिक सूचना जारी की है। पत्र में कहा गया है कि खाद्य संवर्ग के राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय पहचान पत्र जारी कर दिया गया है।खाद्य संवर्ग के अधिकारी व कर्मचारी विभागीय पहचान पत्र को पहनकर ही खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण व खाद्य प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई करेंगे। ऐसे व्यक्ति जो विभागीय पहचान पत्र नहीं दिखाते हैं, उन्हें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का न माना जाए। यह भी पढ़ें- खाद्य उत्पादों के छह नमूने जांच के लिए भेजे गए निरीक्षण व प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई में सहय...